19 Apr 2024, 22:52:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुकाती दियावेल डीजल भारत में पेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 2:22PM | Updated Date: Oct 12 2017 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इटली की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी दुकाती ने दुकाती दियावेल डीजल भारत में पेशकर दियावेल श्रेणी के वाहनों को देश में दुबारा लांच किया है। इसकी भारत में एक्स शोरूम कीमत 21 लाख 72 हजार रुपए है। यह वाहन लिमिटेड एडिशन में पेश किया गया है और दुनिया भर में इसकी 666 इकाइयाँ ही उपलब्ध होंगी।
 
इन्हें कैजुअल वीयर बनाने वाले डीजल लाइसेंसिंग ब्रांड के क्रिएटिव डायरेक्टर एंड्रिया रोसो के सहयोग से इटली के दुकाती डिजाइन सेंटर में डिजाइन किया गया है। दुकाती दियावेल डीजल का इंजन 152 एचपी वाला टेस्टास्ट्रेटा 11 डिग्री डीएस है। इसके फीचरों में एबीएस और दुकाती ट्रैक्शन कंट्रोल हैं। इसका पिछला पहिया 240 मिलि मीटर चौड़ा है। यह दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, कोच्ची और कोलकाता में कंपनी के डीलरों के पास उपलब्ध है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »