28 Mar 2024, 21:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ये है वोल्वो की पहली मेड इन इंडिया कार, जानें खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 3:39PM | Updated Date: Oct 11 2017 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। स्वीडन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo Cars ने अपना पहला मेक इन इंडिया प्रोडक्ट देश में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत निर्मित XC90 कार लॉन्च की है। इसे कंपनी के बंगलूरू स्थित प्लांट में असेंबल किया है। इससे पहले Volvo ने घोषणा की थी कि कंपनी साल 2017 से भारत में असेंबली ऑपरेशन शुरू कर देगी। वोल्वो ने वोल्वा ट्रक्स प्लांट में XC90 एसयूवी की असेंबलिंग शुरू की है। 
 
वॉल्वो ने यह कदम भारतीय बाजार में प्रवेश करने के 11 साल बाद उठाया है। इस फैसले से ना सिर्फ कंपनी, बल्की ग्राहकों को भी फायदा होने की उम्मीद है। दरअसल स्थानीय असेंबलिंग से कार की कीमत कम हो सकती है। इससे कंपनी को इस दशक के अंत तक 10 फीसदी मार्केट शेयर प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी। फिलहाल, वोल्वो का कार सेगमेंट में 5 पर्सेंट मार्केट शेयर है। 
 
कारों का असेंबली ऑपरेशन बंगलूरू के पास स्थित प्लांट में ही जारी रहेगा और यहां Volvo के SPA (स्केलेबल प्रोडक्ट आर्किटेक्चर) पर आधारित मॉडल पर फोकस किया जाएंगा। SPA आर्किटेक्चर के अंतर्गत Volvo की XC90 कार के अलावा S90 और आगामी XC60 जैसे भी कई मॉडल शामिल हैं। फिलहाल भारत में वॉल्वो XC90 का डीजल वैरिएंट की असेंबल किया जाएंगा, जबकि कार का T8 प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को इंपोर्ट किया जाएंगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »