25 Apr 2024, 20:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सुजुकी मोटरसाइकिल का 2020 तक 10 लाख वाहन बेचने का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 8:08PM | Updated Date: Oct 9 2017 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टू-व्हीलर बनाने वाली जापान की कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल अब भारतीय बाजार में विस्तार करने की योजना बना रही है। सुजुकी मोटरसाइकिल की योजना है कि साल 2020 तक अपनी बाजार हिस्सेदारी को दोगुना करके 10 लाख से अधिक वाहनों को वह भारतीय बाजार में बेचेगी।
 
भारतीय बाजार में अभी 5 फीसदी हिस्सेदारी
 
करीब 1.7 करोड़ दोपहिया वाहन की बिक्री वाले भारतीय बाजार में सुजुकी की हिस्सेदारी महज 5% है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार इस समय बाजार में हीरो मोटोकॉर्प और होंडा का अच्छा दबदबा है और इनके पास बाजार की करीब 70% हिस्सेदारी है। जबकि इसकी अन्य सहयोगी कंपनी मारुति सुजुकी के पास कारों के घरेलू बाजार में 50% से अधिक हिस्सेदारी है।
 
इस साल 5 लाख गाड़ियां बेचने की उम्मीद
 
1,000 करोड़ रुपए के बड़े निवेश के साथ यह कंपनी इंडिया के टू-व्हीलर मार्केट में विस्तार कर सकती है। जिसमें पुरानी गाड़ियों के साथ कई नई गाड़ियां भी बाजार में पेश की जाएंगी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सातोशी उचिदा ने बताया कि 2016 में सुजुकी ने साढ़े तीन लाख वाहन की बिक्री की थी। इस साल के अंत तक 40% वृद्धि के साथ पांच लाख इकाई की बिक्री की उम्मीद है। इसके अगले साल सात लाख और 2020 में 10 लाख वाहन बेचने का लक्ष्य कंपनी ने बनाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »