25 Apr 2024, 13:25:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कारबेरी मोटरसाइकल्स ने लॉन्च की रॉयल एनफील्ड बाइक, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 7:50PM | Updated Date: Oct 9 2017 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई कंपनी कारबेरी मोटरसाइकल्स ने भारत में अपनी पहली मेड इन इंडिया बाइक को लॉन्च किया है। बता दें कि कारबेरी ने इस बाइक को रॉयल एनफील्ड को कस्टमाइज करने के बाद जारी किया है। इसमें रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल का 1,000 सीसी इंजन लगा है। कंपनी ने इस बाइक को 'डबल बैरल' नाम से पेश किया है, जिसकी एक्स-फैक्ट्री कीमत 7.35 लाख रुपए है। जानकारी के अनुसार इस नए इंजन को 500सीसी रॉयल एनफील्ड के दो इंजनों को मिलाकर बनाया गया है।

रॉयल एनफील्‍ड 1000cc बाइक का 55 डिग्री V-Twin इंजन ड्यूल कार्ब्युरेटर सेटअप के साथ आता है। खबरों के अनुसार फ्यूल इंजेक्टेड वर्जन भी जल्द जारी हो सकता है। बाइक का इंजन 53 पीएस का पावर और 82 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इस बाइक को 5 स्पीड गियरबॉक्स 7 प्लेट क्लच असेंबली और मजबूत चेन ड्राइव से लैस किया है। इस बाइक को रॉयल एनफील्ड क्लासिक बुलेट के प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसकी एक और खास बात बता दें कि इसके इंजन को किसी दूसरे मोटरसाइकल में नहीं लगाया जा सकता है। इसमें रियर डिस्क ब्रेक और एबीएस ऐंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है ताकि इस वजनी बाइक को नियंत्रण में रखा जा सके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »