29 Mar 2024, 11:38:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा XUV500 का W9 वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2017 12:32PM | Updated Date: Oct 5 2017 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी कार XUV500 को नया W9 वैरिएंट लॉन्च किया है। यह W8 और W10 वैरिएंट के बीच आता है। महिंद्रा एक्सयूवी500 W9 की कीमत कंपनी ने 15.45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। डब्लू9 वेरिएंट में कंपनी ने कई नए फीचर्स जैसे इलेक्ट्रिक सनरूफ, डायनामिक असिस्ट के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा, इकोसेंस तकनीक और डुअल एयरबैग्स दिए हैं। इसके अलावा एंड्राइड ऑटो और इमरजेंसी कॉल के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। कार में कीलैस एंट्री, कार को स्टार्ट और बंद करने के लिए पुश बटन और एबीएस जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

इंजन की बात करें तो इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। 2179 सीसी का यह इंजन 140 bhp की पावर और 330 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।  एक्सयूवी 500 डब्ल्यू9 ऑटोमेटिक व मैन्युअल दोनों ट्रांसमिशन में आती है। बता दें कि XUV500 अपने सेग्मेंट की अकेली एसयूवी है जो इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी महत्वपूर्ण फीचर से लैस है और अब यह फीचर इस कार के दो वेरिएंट (W9 और W10) में उपलब्ध होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »