26 Apr 2024, 03:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति ने बाजार में उतारी नई एस-क्रॉस, कीमत 8.49 लाख रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2017 6:24PM | Updated Date: Oct 1 2017 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने आज अपनी कार एस-क्रॉस का उन्नत संस्करण बाजार में पेश में किया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरम कीमत 8.49 लाख रूपए है। एस-क्रॉस के चार संस्करणों की कीमत 8.49 लाख रूपए से 11.29 लाख रूपए के बीच रखी गई है। मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी केनिची अयुकावा ने कहा,  एस-क्रॉस का नवीनतम रूप परिवर्तन की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। हमें भरोसा है कि एस-क्रॉस प्रीमियम शहरी खंड में मारति सुजुकी की स्थिति को मजूबत करेगी। मारुति सुजुकी इंडिया और उसके आपूर्तिकर्ताओं ने नयी एस-क्रॉस के विकास के लिये 100 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश किया है।    

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »