20 Apr 2024, 18:27:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जैगुआर लैंड रोवर साल 2020 से उतारेंगी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2017 3:40PM | Updated Date: Sep 9 2017 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी जैगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की अगस्त में बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4.3% बढ़कर 38,519 वाहन रही। कंपनी ने कहा कि उसकी बिक्री बढ़ने की प्रमुख वजह समीक्षावधि में चीन में नई रेंज रोवर वेलर और जैगुआर एक्सएफएल को पेश करने के साथ ही डिस्कवरी स्पोर्ट और एफ-पेस की अच्छी बिक्री जारी रहना है।
 
चीन और उत्तरी अमेरिका में उसकी बिक्री में सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की गई है जबकि यूरोप, ब्रिटेन और अन्य विदेशी बाजारों में उसकी बिक्री घटी है। जेएलआर समूह के बिक्री परिचालन निदेशक एंडी गॉस ने कहा कि उत्तरी अमेरिका में अच्छे प्रदर्शन से जेएलआर की वैश्विक वृद्धि बेहतर रही है। इसमें जैगुआर ब्रांड की 10,960 और लैंड रोवर ब्रांड की 27,559 इकाइयां बिकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »