24 Apr 2024, 05:22:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

कार, दुपहिया वाहन उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 965 करोड़ रूपए निवेश करेगी होंडा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2015 8:28PM | Updated Date: Apr 4 2015 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जपानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स और उसकी भारतीय दुपहिया अनुषंगी कंपनी देश में अपने दो कारखानों में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 2016 तक 965 करोड़ रूपए निवेश करेगी। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) राजस्थान के तपुकारा में दूसरा संयंत्र स्थापित करने में 380 करोड़ रूपए निवेश करेगी। इस निवेश का उपयोग कंपनी की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 1.80 लाख इकाई सालाना करने में किया जाएगा। अभी इस संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता 1.20 लाख इकाई है।
    

 

इसी प्रकार होंडा के पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय दोपहिया इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) भी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने में 585 करोड़ रूपए का निवेश करेगी। यह निवेश कंपनी के तीसरे कारखाने कर्नाटक के नरसापुर संयंत्र की क्षमता बढ़ाने में किया जाएगा। कंपनी ने इस संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 24 लाख इकाई करने का लक्ष्य तय किया है। बीएसई को भेजी एक अलग-अलग सूचना में कंपनी ने कहा कि एचसीआईएल और एचएमएसआई अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार क्रमश: 2016 के मध्य अथवा साल की समाप्ति के पूर्व कर लेंगी।

 

इसमें कहा गया है कि अतिरिक्त क्षमता विस्तार 2016 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। इस क्षमता विस्तार से तपुकारा संयंत्र में 600 लोंगों को रोजगार मिलेगा। उत्पादन क्षमता विस्तार से एचसीआईएल की सालाना उत्पादन क्षमता 2.40 लाख से बढ़कर तीन लाख पहुंच जाएगी। इसमें ग्रेटर नोएडा के संयंत्र की 1.20 लाख इकाई की क्षमता भी शामिल है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »