19 Apr 2024, 19:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगी हुईं लग्जरी गाड़ियां, अब देना होगा 10% अधिक टैक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 12:55PM | Updated Date: Aug 30 2017 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लग्जरी गाड़ियों पर 10% GST सेस बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के इस फैसले से सीधे तौर पर लग्जरी और SUV गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। अब इन गाड़ियों पर कुल टैक्स 43 से बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा।

अध्यादेश को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। GST परिषद ने 5 अगस्त को एसयूवी, मध्यम, बड़ी और लक्जरी कारों पर GST सेस को बढ़ाए जाने की अनुमति दे दी, क्योंकि एक जुलाई से लागू हुई इस व्यवस्था के बाद से इन कारों के दाम पुरानी व्यवस्था के मुकाबले कम हो गए थे। जीएसटी परिषद GST के लिए कर दर तय करने वाली शीर्ष इकाई है। GST प्रणाली में उपकर बढ़ाने के लिए GST राज्यों को मुआवजा अधिनियम-2017 की धारा-8 में संशोधन करना होगा।
 
उल्लेखनीय है कि कानून में बदलाव करने के लिए सरकारें अध्यादेश का रास्ता तब चुनती है जब संसद का सत्र नहीं चल रहा होता है। हालांकि अध्यादेश को पूरा कानून बनाने के लिए सरकार को उसे छह माह के भीतर संसद से मंजूर कराना होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »