19 Apr 2024, 04:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा मोटर्स और स्कोडा ने मिलकर काम करने की योजना छोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 5:57PM | Updated Date: Aug 10 2017 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरूवार को कहा कि उसने प्रस्तावित भागीदारी के लिए फॉक्सवैगन ग्रुप की वाहन कंपनी स्कोडा के साथ अपनी बातचीत समाप्त कर दी है। कंपनी का कहना है कि व्यावहार्यता संबंधी मुद्दों के चलते उसने यह कदम उठाया है। कंपनी ने चार महीने पहले ही इस बारे में  एक करार की घोषणा की थी।  

कंपनी के अनुसार संयुक्त तकनीकी व्यावहार्यता अध्ययन में पाया गया कि दोनों पक्षों के लिए संभावित रणनीतिक फायदा  अपेक्षित स्तर से कम है। हालांकि इसने फाक्सवैगन समूह के साथ भविष्य में किसी गठजोड़ के लिए दरवाजे खुले रखे हैं।

टाटा मोटर्स के सीईओ व प्रबंध निदेशक गुएंतेर बुशचेक ने एक बयान में कहा - 'हमने प्रस्तावित गठजोड़ के लिए तकनीकी व्यावहार्यता तथा तालमेल के स्तर का अध्ययन किया। हमारा निष्कर्ष यही है कि दोनों पक्षों के लिए रणनीतिक फायदा एक न्यूनतम स्तर से कम होगा। 
हालांकि उन्होंने यह भी कहा है हम फोक्सवैगन समह के साथ भविष्य में अवसरों की पड़ताल को लेकर सकारात्मक हैं। दोनों कंपनियों ने सहयोग की भावी संभावनाओं को लेकर संपर्क में रहने का फैसला किया है। टाटा मोटर्स, फाक्सवैगन ग्रुप व स्कोडा ने इसी साल मार्च में दीर्घकालिक गठजोड़ की घोषणा की थी। इस गठजोड़ के तहत संयुक्त तौर पर वाहन बनाए जाने थे और पहला वाहन 2019 में पेश किया जा सकता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »