25 Apr 2024, 04:26:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2017 4:53PM | Updated Date: Aug 8 2017 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जुलाई में 12 प्रतिशत बढ़कर 98,534 वाहन रही। इसमें जगुआर, लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है। पिछले साल इसी माह में कंपनी की वैश्विक बिक्री 88,159 वाहन थी। कंपनी ने कहा कि यात्री वाहन श्रेणी में उसकी वैश्विक बि‍क्री 66,508 इकार्इ रही जो जुलाई 2016 में 57,796 इकाई थी।

टाटा मोटर्स के लक्‍जरी ब्रांड जगुआर, लैंड रोवर की बिक्री जुलाई में 17 प्रतिशत बढ़कर 51,425 इकाई रही जो वर्ष 2016 की इसी अवधि में 43,932 वाहन थी। कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस अवधि में 5 प्रतिशत बढ़कर 32,026 वाहन रही जो इससे पिछले साल इसी अवधि में 30,363 वाहन थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »