24 Apr 2024, 11:04:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डुकाटी ने लॉन्‍च की ये सुपरबाइक - कीमत 9.32 लाख रू., जानें ओर खूबियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 9:57AM | Updated Date: Aug 5 2017 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महंगी मोटरसाइकिलें बनाने वाली इटली की डुकाती ने गुरुवार को स्क्रैंबलर कैफे रेसर पेश की जिसकी शोरूम में कीमत 9.32 लाख रुपए है। यह मोटरसाइकिल यूरो-4 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। इसमें दो सिलेंडर वाला 803 सीसी का इंजिन है जो कि 8250 आरपीएम x73 बीएचपी पॉवर और 5750 आरपीएम पर 67 टॉर्क जनरेट करता है। 
 
कंपनी ने बाइक को डुअल टेलपाइप वाले अर्मिग्नोनी एग्ज्हॉस्ट, ब्लैक एल्युमीनियम कवर और बेहतरीन सीट फीचर्स के साथ पेश किया है।  कंपनी ने कहा कि यह मॉडल उसकी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद अ‍ैर कोच्चि स्थित डीलरशिप पर उपलब्ध होगा।
 
खूबियां
- स्पोर्टी राइडिग पोजिशन, क्लिपआॅन हैडलबार्स व बार-एंड मिरर फीचर्स दिए गए हैं।
- 17-इंच एल्युमीनियम व्हील्स के साथ पिरेली डिआबलो रोस्सो टायर्स दिए गए हैं।
- ब्रैंबो ब्रेकिंग सिस्टम दिया है जिसमें प्रेशर सेंसर वाला 9.1 एमपी एबीएस लगा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »