19 Apr 2024, 17:19:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में जल्द लॉन्‍च होगीं यह छोटी कार, जानें कीमत-फीचर्स, देखें फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 11:22AM | Updated Date: Aug 2 2017 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6

नई दिल्‍ली। भारत में सस्ती और बेहतरीन माइलेज वाली कार खरीदने का कई लोगों का सपना होता है। टाटा ने नैनो कार बनाकर काफी हद तक लोगों की कार खरीदने की ख्वाहिश को पूरा करने में मदद की थी। हालांकि, बाद में इसे मिलने वाले रेस्पॉन्स में गिरावट आई तो लोगों ने इससे दूरी बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में एक अन्य ऑटो कंपनी बजाज ने अपनी सबसे सस्ती और छोटी Qute से पर्दा उठाया। इसे पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया। अब यह भारत में जल्द ही लॉन्च की जा सकती है और इसे गुजरात के एक शोरूम में देखा भी गया है। कितनी स्पेशल होगी यह कार और क्या कुछ होगा इसमें खास, जानिए स्लाइडशो में...

बजाज ऑटो अपनी छोटी कार Bajaj Qute quadricycle को इंटरनैशनल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, सुरक्षा से जुड़े सवालों के चलते भारत में छोटी कार लॉन्च करने को लेकर तमाम तरह की परेशानियां झेलने के बाद कंपनी अब पूरी तरह तैयार है। बजाज क्यूट कार को इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत भी काफी कम होगी। कीमत जानने के लिए आगे की स्लाइड्स देखें।

कंपनी का दावा है कि बजाज क्यूट को इंटरनैशनल मार्केट में जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिला है। भारत में भी छोटी कारों की खास डिमांड रहती है। इसको देखते हुए बजाज ने इसे अब भारत में लॉन्च करने का मन बना लिया है। इसकी खासियतों के बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड्स देखें।

Bajaj Qute में 216.6 सीसी का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड, वाटर कूल्ड, डिजिटल ट्राई स्पार्क इग्निशन, 4 वॉल्व पेट्रोल इंजन लगा है। यह अधिकतम 13 बीएचपी का पावर और 20 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5 स्पीड सीक्वेंशल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। मैक्सिमम स्पीड की बात करें तो यह अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

बजाज क्यूट कार की लंबाई 2752 mm, चौड़ाई 1312 mm, हाइट 652 mm और वीलबेस 1925mm है। इस कार में 3.5 मीटर का टर्निंग सर्कल रेडियस है और इसमें एक वक्त पर 4 लोग बैठ सकते हैं।

इलेज के लिहाज से यह कार वाकई बेहतरीन है। कंपनी का दावा है कि यह कार 32 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है, बशर्ते कार को स्टैंडर्ड कंडीशंस पर ड्राइव किया जा रहा हो। इसकी कीमत जानिए आगे की स्लाइड में।

बजाज की इस छोटी कार में लग्जरी कारों जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। इसमें एसी, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, ऑडियो सिस्टम आदि फीचर्स नहीं मिलेंगे। ग्राहकों के लिए इसे 6 कलर वैरिअंट में पेश किया जाएगा। यह बजाज की पहली भारत में निर्मित क्वॉड्रिसाइकल कार है जिसे यूरोपियन क्वॉड्रिसाइकल के मानदंडों पर बनाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »