29 Mar 2024, 20:06:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बजाज ने लॉन्च की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली ये 2 बाइक्स, जानें इसकी खूबियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2017 12:18PM | Updated Date: Aug 1 2017 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बजाज ने अपनी लोकप्रिय बाइक सीटी-100 और प्‍लैटिना के नए वैरिअंट्स भारत (CT-100 ES Alloy और Platina ES Spoke) में लॉन्‍च कर दिए। इन दोनों बाइक्‍स के ये नए वैरिअंट कंपनी ने बड़ी साइलंटली लॉन्च कर दिए। बजाज सीटी-100 ईएस ललॉय की एक्‍स शोरूम कीमत 41,997 रूपए और बजाज प्‍लैटिना र्इएस स्‍पोक की एक्‍स शोरूम की कीमत 42,650 रूपए रखी गई है। ये दोनों ही मोटरसाइकल्‍स एंट्री लेवल कम्‍प्‍यूटर सेगमेंट में शामिल हैं। 
 
Bajaj CT 100 और Bajaj Platina के ये दोनों वैरिअंट एक्स्ट्रा ट्रिम के ऑप्शन संग अवेलेबल हैं। CT 100 में जहां इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय वील्ज दिए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्लैटिना के नए वर्जन में सेल्फ स्टार्ट के साथ ही स्पोक वील ट्रिम दिए गए हैं। इन दोनों मॉडल्स की लॉन्चिंग के साथ ही अब बजाज सीटी 100 के बाजार में कुल चार वैरिएंट उपलब्ध हैं। एंट्री लेवल सेगमेंट में इसे भारत की सबसे किफायती बाइक माना जाता है। जबकि बजाज प्‍लैटिना देशभर में बजाज के शोरूम्स पर ईएस स्पोक और ईएस स्पोक वैरिअंट्स में उपलब्ध है।
 
Bajaj CT 100 में 9.2 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है जो कि 4 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। कार्ब्युरेटेड इंजन 8.1 बीएचपी की अधिकतम ताकत के साथ 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। मोटरसाइकल का वजन 108 किलोग्राम है। इसमें 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। दोनों पहियों में 110 एमएम ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।
 
वहीं दूसरी तरफ बजाज प्लैटिना में 102 सीसी का इंजन दिया गया है और यह 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन अधिकतम 8 बीएचपी की पावर जेनरेट करने के साथ ही 8.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकल में कन्वेंशनल टेलिस्कोपिक अप फ्रंट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें स्प्रिंग इन स्प्रिंग ट्विन शॉक अबजॉर्बर्स पिछले पहिए में दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसके दोनों पहियों में 110एमएम के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »