28 Mar 2024, 17:36:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मर्सीडीज ने भारत में लॉन्‍च की ये शानदार कार, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 3:38PM | Updated Date: Jul 21 2017 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जर्मन लग्जरी कार कंपनी मर्सीडीज बेंज ने अपनी नई गाड़ी  'एएमजी जीएलसी 43 कूप' शुक्रवार को भारत में पेश की। इसकी कीमत दिल्ली शोरूम में 74.8 लाख रूपए है। मर्सीडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ रोलांड फोल्गर ने यह गाड़ी पेश करते हुए कहा, नई एसयूवी कूप देश में कंपनी की 43 एएमजी रेंज को और लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कूप में स्पोटर्स कार व मर्सीडीज बेंज जीएलसी, दोनों की विविधिताएं शामिल हैं।
 
कंपनी ने इस साल भारत में यह आठवां नया वाहन पेश किया है। इस नये वाहन में आल व्हील ड्राइव, इलेक्‍ट्रानिक व एलईडी लाइट सिस्टम जैसी अनेक खूबियां हैं। बिक्री प्रदर्शन के बारे में फोल्गर ने कहा, हमारे लिए तो यह स्वर्ण वर्ष रहा है। साल की पहली छमाही में कंपनी ने भारत में 7,171 वाहन बेचे हैं जो कि अब तक की सबसे अच्छा बिक्री आंकड़ा है। कंपनी चेन्नई व कोच्चि में दो नए एएमजी परफारमेंस सेंटर खोलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »