25 Apr 2024, 09:45:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा मोटर्स ने पेश की देश की पहली बायो मिथेन बस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 10:45AM | Updated Date: Jul 18 2017 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने देश की पहली बायो सीएनजी (बायो मीथेन) बस उतारी है। कंपनी ने कहा है कि बायो मिथेन इंजन 5.7 एसजीआई और 3.8 एसजीआई हल्की और मध्यम बसों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने तीन मॉडल प्रदर्शित किए हैं। इनमें प्रमुख मॉडल टाटा एलपीओ 1613 शामिल है जो 5.7 एसजीआई बीएस-चार आईओबीडी दो अनुपालन वाली बस होगी। 
 
टाटा एलपीओ 1613 पुणे नगर परिवहन निगम में पहले से परिचालन में है। इसे कार्यक्रम में बायो मिथेन ईंधन के साथ प्रदर्शित किया गया। कंपनी ने हालांकि बायो सीएनजी बस के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। इन बसों को पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा आयोजित ऊर्जा उत्सव में प्रदर्शित किया गया। टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन कारोबार के प्रमुख गिरीश वा ने कहा कि बायो सीएनजी का इस्तेमाल स्मार्ट शहरों में सकारात्मक तरीके से योगदान करेगा और उन्हें साफ सुथरा रखने में मदद करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »