25 Apr 2024, 01:02:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

महिंद्रा ने लॉन्च की 'जीतो' मिनीवैन कीमत 3.45 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 7:56PM | Updated Date: Jul 13 2017 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दि‍ल्‍ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना नया सेमी अर्बन मिनीवैन 'जीतो' को लॉन्‍च कर दिया है। इसकी एक्‍स शो रूम कीमत 3.45 लाख रूपए रखी गयी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि‍ इसमें दो तरह की बॉडी है हार्ड टॉप और सेमि‍ हार्ड टॉप। इसे शहरी और अर्ध शहरी इलाकों में स्‍मूथ ट्रांसपोर्टेशन के लि‍हाज से बनाया गया है।
 
इंजन की बात करें तो नया जीतो क्‍लास लीडिंग पॉवर देने में सक्षम है। और यह 16 हार्स पॉवर और 38NM का टार्क देता है। जो कि 1200 से 2000rpm पर मिलता है। इसके 2250mm का व्‍हील की मदद से कम्‍फर्ट बना रहता है। साथ ही बैलेंस में कोई दिक्‍कत नही होती है।  इस वैन में CNG और डीजल वेरिएंट में मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »