20 Apr 2024, 22:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति की कई गाड़ियों के दाम घटाए, सियाज-आर्टिगा के बढ़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 12:22PM | Updated Date: Jul 1 2017 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में आज से जीएसटी कर लागू हो गया है। संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कर देश में जीएसटी लागू किया गया। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस इवेंट में शामिल होने के लिए नहीं आए। इलाहाबाद में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जीएसटी के विरोध में ट्रेन रोकी, हालांकि जीएसटी के मेगा शो में शामिल हुई थी। 

जानकारी के अनुसार, मारुति ने ऐलान किया है कि कुछ चयनित कारों पर कंपनी ने तीन फीसदी तक दाम कम कर दिए हैं। वहीं, सियाज और एर्टिगा डीजल कारों के दाम बढा़ए हैं। कंपनी ने एक लाख रुपये दाम बढा़ दिए हैं।
 
अपने बयान में मारुति सुजुकी का कहना है कि उन्होंने जीएसटी के सभी फायदे सीधे ग्राहकों को दे दिए हैं। कंपनी ने कहा, 'मारुति सुजुकी के कुछ मॉडल्स के एक्स शोरूम के दामों में तीन फीसदी तक गिरावट आई है।'

सपा ने रोकी ट्रेन
इलाहाबाद में सपा के कार्यकर्ताओं ने जीएसटी के विरोध में ट्रेन रोक दी। बैनर-पोस्टर लिए समाजवादी कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती ट्रेन को रोक दिया और जमकर नारेबाजी की। लगभग आधे घंटे तक ट्रेन को सीएमपी पुल पर रोके रखा इन कार्यकर्ताओ की मांग है कि केंद्र सरकार जीएसटी बिल को खत्म करे। वहीं जीएसटी लागू होने के बाद देश के कई हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आधी रात जश्न मनाया। सड़कों पर आतिशबाजी शुरू हो गई। दिल्ली, मुंबई, भोपाल, गुवाहाटी हर शहर में बीजेपी मुख्यालयों में उत्सव सा माहौल था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »