29 Mar 2024, 13:34:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

662 लोगों ने हर रोज खरीदी ऑल्‍टो कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 5:09PM | Updated Date: Jun 30 2017 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मा‍रूती ऑल्‍टो कार बाजार में तेजी से बिक रही है। मारूती सुजुकी ने साल 2017 के पहले पांच महीनों में ही 1 लाख ऑल्‍टो कार बेच दी है। मतलब रोज की 662 लोगों ने ऑल्‍टो कार खरीदी है। यह आकड़ा देश में बिकने वाली कारों में सबसे ज्‍यादा है। ऑल्‍टो एंट्री लेवल कार सेगमेंट मे आज भी टॉप बनी हुई है। 
 
पहली बार ऑल्‍टो को सितंबर 2000 में लॉन्‍च किया गया था। लॉन्‍च के बाद के शुरूआती 3 साल में ही कंपनी ने इस कार की 1 लाख यूनिट्स बेची थी।  कंपनी ने इसे लगातार अपडेट किया और इसमें हाईटेक फीचर्स जोड़ती चली गई और अब ऑल्टो ने एक नया मुकाम तय कर लिया है। 
मारूति के मुताबिक ऑल्टो की तीनों रेंज यानी ऑल्टो K10, ऑल्टो 800 और ऑल्टो सीएनजी ने मिलाकर 5 महीने में यह आंकड़ा छुआ है। अब 2016-17 के दौरान कंपनी ने ऑल्टो की 21 हजार यूनिट श्रीलंका, चिली, फिलिपीन्स और उरुग्वे जैसे देशों में एक्सपोर्ट की हैं। कम कीमत वाली यह फ्यूल एफिशिएंट कार पिछले कई साल से कम बजट में कार खरीदने वालों की पहली पसंद बनी हुई है। ऑल्टो की बिक्री का यह रिकॉर्ड कंपनी के लिए अच्छे संकेत लेकर आया है। यह कंपनी की सबसे सस्ती कार है। कम बजट के बावजूद यह कार दिखने में तो ठीक है ही साथ ही इसमें बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं। 
 
कार में 800 सीसी और के10 दो इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं। इसके साथ कंपनी सीएनजी फ्यूल वेरिएंट भी बाजार में ला चुकी है। मारूति सुज़ुकी ने इस कार में ऑटो गियर शिफ्ट ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी को भी दे दिया है, जो इसे सबसे अफोर्डेबल ऑटोमैटिक कार बनाती है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की मांग काफी बढ़ गई है और इसकी सेल में भी इजाफा हुआ है। मारूति अगले साल तक ऑल्टो का न्यू जेनरेशन मॉडल लाने वाली है, जो एक कॉन्सेप्ट कार होगी। ये नई जेनरेशन अॉल्टो साल 2018 में दिल्ली ऑटो एक्सपो में दिखाई जा सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »