19 Mar 2024, 12:02:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा लॉन्च करने जा रही है अपनी सबसे सस्ती बाइक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 2:50PM | Updated Date: Jun 20 2017 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मंगलवार को होंडा अपनी सबसे सस्ती टू-व्हीलर लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने इस टू-व्हीलर को लेकर कोई खुलासा अभी तक नही किया है। कंपनी ने इसके लिए एक मीडिया इनवाइट भेजी है जिसमें टू-व्हीलर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
नई टू-व्हीलर के बारे में जानने के लिए ग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी ने इस टू-व्हीलर के लॉन्च के लिए जयुपर स्थिक चोखी धानी में एक कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम के दौरान ही नई टू-व्हीलर के बारे में कंपनी जानकारी देगी। बताया जा रहा है कि यह टू-व्हीलर एक एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक हो सकती है जिसकी कीमत बहुत कम होगी।

टू-व्हीलर की खासियत 
कम्यूटर बाइक में 110 सीसी इंजन लगा हो सकता है जो कि 8 बीएचपी का पावर और 9Nm का टॉर्क देगा। बताया जा रहा है कि भारतीय बजार में इस बाइक का मुकाबला बजाज CTB से होगा। बाइक की कीमत 35,000 रुपए के आसपास बताई जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »