19 Mar 2024, 08:20:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

BMW भारत में उतारेगी नए मॉडल्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2017 1:52PM | Updated Date: Jun 19 2017 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जर्मन लग्जरी कार मेकर बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने 2 साल की गिरावट के बाद अपने भारतीय कारोबार में साल 2016 के दौरान डबल डिजिट में ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने इस साल भी रफ्तार बनाए रखी है। मई तक उसने 8 फीसदी ग्रोथ हासिल की। इस तरह उसने सबसे तेजी से बढ़ते लग्जरी कार ब्रांड का तमगा अपने पास बनाए रखा है। 
 
कार कंपनी ने इंडिया में 125 करोड़ रुपए के नए निवेश की योजना बनाई है। इससे वह देश के नए इलाकों में कारोबार बढ़ाएगी और 2017 में नई 5 सीरीज जैसे नए जेनरेशन के प्रॉडक्ट्स पेश करेगी। इस साल जनवरी से मई के बीच कंपनी ने 3533 कारें बेचीं। 2016 में उसने 14 फीसदी ग्रोथ दर्ज की थी और 7800 कारें बेची थीं।
 
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की कमान संभालने के बाद इसके एमडी और सीईओ विक्रम पावा ने कहा था कि कंपनी ने 'पावर टू लीड' स्ट्रैटिजी बनाई है और भविष्य में भी प्रदर्शन का स्तर बढ़ाती रहेगी। पावा ने कहा, 'हमने पिछले साल दिखा दिया कि डिमॉनेटाइजेशन, एनसीआर में डीजल कारों पर बैन, लग्जरी कार टैक्स की चुनौतियों के बावजूद हम डबल डिजिट्स में ग्रोथ दर्ज कर सकते हैं। इस साल के पहले पांच महीनों में भी हमने बिना कोई नया प्रॉडक्ट ऑफर किए हुए ग्रोथ हासिल की है। लिहाजा ग्रोथ तो बढ़नी ही है।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »