29 Mar 2024, 01:16:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

GST लागू होने से पहले खुला ऑफरों का 'पिटारा', कारों पर मिल रही 2.5 लाख रू. तक की छूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 2:12PM | Updated Date: Jun 16 2017 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्‍ली। देश मे एक जुलाई से जीएसटी लागू हो रहा है। लेकिन इससे पहले कई कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी डिस्‍काउंट और ऑफर्स पेश कर रही है। इस कड़ी में अब कार कंपनियां अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए वाहनों पर भारी छूटों की पेशकश दे रही है। इन पेशकश के तहत कंपनियां कीमतों में विभिन्न वाहनों पर ढाई लाख रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही हैं। 
 
मारूति सुजुकी, हुंदै, होंडा, निसान, महिंद्रा एंड महिंद्रा व फोर्ड इंडिया सहित सभी प्रमुख वाहन कंपनियों ने विभिन्न योजनाओं की पेशकश की है। जो कि सिर्फ 30 जून के लिए वैध होंगी। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारूति सुजुकी के डीलर 25000 रूपए से 35000 रुपए तक की छूट की पेशकश कर रहे हैं। सबसे अधिक छूट तो कंपनी की कार आल्टो पर दी जा रही है।
 
 इसी तरह महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी गाड़ी स्कॉर्पियो व एक्सयूवी 500 पर 27000 रूपए से लेकर 90000 रूपए की छूट दे रही है। वहीं हुंदै मोटर इंडिया के डीलर एलीट आई20 व एक्सेंट पर 25,000 रूपए सेंताफी पर 2.5 लाख रूपए तक के दायरे में छूट दे रहे हैं। कंपनी इयोन, ग्रेंड आई 10 व वरना पर भी छूट दी रही है। होंडा कार्स इंडिया ब्रायो पर 14500 रूपए तक अमेज पर 50000 रूपए, जैज पर 17000 रूपए व बीआरवी पर 60000 रूपए की छूट दे रही है। फोर्ड इंडिया अपनी इकोस्पोर्ट, एस्पायर व फिगो पर 30000 रूपए तक की छूट दे रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »