16 Apr 2024, 09:57:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब टाटा मोटर्स में अब नहीं होगा कोई बॉस, सभी मैनेजर्स को मिलेगा हेड का दर्जा!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2017 12:14PM | Updated Date: Jun 10 2017 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राजस्व के मामले में देश की सबसे बड़ी आॅटो कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने सभी कर्मचारियों के पदनाम को समाप्त करने का ऐलान किया है। ऐसा कंपनी के अंदर रचनात्मक माहौल पैदा करने और टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे समानता को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी के द्वारा समाप्त किए गए पदों में जनरल मैनेजर, सीनियर जनरल मैनेजर, डेप्युटी जनरल मैनेजर, वाइस प्रेसिडेंट, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जैसे महत्वपूर्ण पद भी हैं। एक सर्कुलर के माध्यम से टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को यह जानकारी दी है।
 
सभी मैनेजर्स को मिलेगा हेड का दर्जा
कंपनी ने कर्मचारियों को जारी किए गए सर्कुलर में कहा कि उससे वह पद और पदानुक्रम की मानसिकता से मुक्त हो सकेंगे। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे टाटा मोटर्स के दस हजार कर्मचारी प्रभावित होंगे। नई व्यवस्था के तहत टीम के सभी मैनेजर्स को हेड का दर्जा दिया जाएगा। उनके नाम के बाद उनके विभाग का नाम दिया जाएगा यानी मैनेजर्स अब एक तरह से टीम हेड कहलाएंगे। इसके अलावा सबसे निचले स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के नाम के साथ उनका विभाग जुड़ा होगा।
 
इसलिए लिया फैसला
टाटा मोटर्स ही नहीं बीते कुछ सालों में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने वरिष्ठता क्रम को 14 लेवल्स की बजाए पांच लेवल्स तक ही सीमित कर दिया है। टाटा मोटर्स में चीफ एचआर गजेंद्र एस. चंदेल ने कहा, कर्मचारियों से ज्यादा संख्या पदों की हो चुकी थी। इसलिए फंक्शन की इस विसंगति को हमने समाप्त करने का फैसला लिया। कंपनी को उम्मीद है कि इस फैसले से उसे कार्य संस्कृति सुधारने में मदद मिल सकेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »