25 Apr 2024, 20:43:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेनो ने पेश किया ये शानदार ऑफर, मात्र 12,999 रू. घर ले जाएं कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2017 1:48PM | Updated Date: Jun 8 2017 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप भी सीमित बजट में अपनी कार का सपना पूरा करना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है। कुछ ही महीनों में तेजी से भारत में लोकप्रिय हई रेनो क्विड (Renault Kwid) कार एक बढ़िया विकल्प बनकर उभरी है। मार्केट में छोटी कारों में इन दिनों सबसे ज्यादा यही कार बिक भी रही है। और अब कंपनी एक ऐसा ऑफर लेकर आई है जिससे इस कार की बिक्री और बढ़ जाएगी। 
 
ऑफर के तहत ग्राहक क्विड कार के बेस वेरिएंट को 12,999 रूपए की डाउन पेमेंट में खरीद सकते है। बाकी पेमेंट 84 महीनों के अंदर ईएमआई के जरिए दी जा सकती है। यह शानदार ऑफर सिर्फ 14 जुलाई 2017 तक ही मान्य है।
 
कम ईएमआई में शानदार कार
ईएमआई की बात करें तो इस ऑफर के तहत क्विड को मात्र 2999 रूपये की शुरूआती ईएमआई में आप खरीद सकते हैं। ये ऑफर नौकरीपेशा लोगो के लिए काफी फायदेमंद है। एक तो उन्हें डाउन पेमेंट के तौर पर एक साथ बड़ी राशि नहीं देनी होगी, वहीं इसकी ईएमआई भी काफी कम है।

क्‍विड सीरीज़ की चौथी कार
बता दें कि कंपनी के क्विड का सबसे नया मॉडल क्लाइंबर इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था। ये क्विड की चौथी कार है। इसके पहले कंपनी की क्विड 800cc, क्विड 1.0L, क्विड 1.0L AMT भारतीय बाजारों में उतारी जा चुकी है। रेनो ने क्विड 800cc को 2015 में पेश किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »