19 Apr 2024, 14:04:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मर्सिडीज बेंज ने उतारी लांग व्हीलबेस नई ई क्लास 220 डी, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 9:50AM | Updated Date: Jun 4 2017 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। लक्जरी कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने देश में निर्मित डीजल इंजन ओएम654 वाली नई लांग व्हीलबेस ई क्लास 220 डी कार लांच करने की घोषणा की है जिसकी पुणे में एक्स शोरूम कीमत 57.14 लाख रुपए है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोलान्ड फोल्गर ने यहां इस कार को पेश करते हुए कहा कि भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए स्थानीय उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है और इसी क्रम में यह नई कार लांच की जा रही है। 
 
इसके लिए कंपनी ने नया डीजल ओएम 654 बनाया है। उन्होंने कहा कि 1950 सीसी इंजन से लैस नई कार में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ ही सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है और इसमें सात एयरबैग दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में निर्मित होने वाली नौंवी कार है और लांग व्हीलबेस वाली तीसरी कार है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »