24 Apr 2024, 21:09:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रॉल्स रॉयस ने लॉन्‍च की दुनिया की सबसे महंगी कार, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2017 10:26AM | Updated Date: May 31 2017 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आॅटोमोबाइल कंपनी रॉल्स रॉयस पूरी दुनिया में लग्जरी और विटेंज कार बनाने के लिए फेमस है। कंपनी ने अपने एक ग्राहक की डिमांड को पूरा करने के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन और यूनिक कार को तैयार किया है। रॉल्स रॉयस ने इस लग्जरी कार को स्वेपटेल नाम दिया है। कंपनी इस कार को इटली में प्रतिवर्ष आयोजित आने वाले आॅटो एक्सपो कॉन्कॉर्सो डीएलीगेंजा विला डेएस्टे में पेश किया है।
कंपनी ने इस लग्जरी कार की कीमत 1.28 करोड़ डॉलर यानि की करीब 83 करोड़ रुपए रखी है। लोग इसे दुनिया की सबसे महंगी कार भी बता रहे है।
गौरतलब है कि 2003 में लग्जरी कारों की निर्माता कंपनी BMW ने रॉल्स रॉयस का अधिग्रहण कर लिया था। अब बदलते हुए मार्केट और नई जनरेशन को देखते हुए BMW ने रॉल्स रॉयस के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला लिया था। कंपनी की योजना कार में कुछ बड़े बदलाव करके नए रुप में लॉन्च करने की भी खबर थी , जिसमें हाईब्रिड टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल और V12 इंजन लगाना प्रमुख था। अपने शाही अंदाज और इंटीरियर के लिए पहचानी जाने वाली ‘रॉल्स रॉयस फैंटम’ का प्रोडक्शन बंद होना लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए बड़ा झटका था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »