29 Mar 2024, 16:04:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हुंडई की नई एक्सेंट कार लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 3:55PM | Updated Date: Apr 20 2017 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया ने सेडान श्रेणी में गुरूवार को अपनी एक्सेंट का नया संस्करण पेश किया। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 5.38 लाख रूपए से 8.42 लाख रूपए के बीच होगी। कंपनी ने इसके साथ ही 2018 तक अपनी हाइब्रिड कार पेश करने की भी घोषणा की है। नए वाहनों को पेश करने के लिए कंपनी अगले चार साल में 5,000 करोड़ रूपए का निवेश करेगी।
 
कंपनी के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक वाई. के. कू ने यहां एक कार्यक्रम में नई एक्सेंट को पेश किया। कार्यक्रम से इतर पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा- नई कार में सुरक्षा और आराम का विशेष ख्याल रखा गया है। जहां आराम के लिहाज से इसके इंटीरियर और लुक पर विशेष ध्यान दिया गया है। 
 
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दिन में जलने वाली एलईडी लाइट्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग इत्यादि को जोड़ा गया है। कू ने एक सवाल के जवाब में कहा- कंपनी 2020 तक 5,000 करोड़ रूपए के निवेश से नई उभरती श्रेणियों के बाजार पर ध्यान देगी। इसमें सबसे पहले 2018 में कंपनी एक हाइब्रिड कार पेश करेगी। उसके बाद बाजार का आकलन करके ई-वाहन पेश करने पर गौर करेगी।
 
उन्होंने कहा कि, हुंडई के पास इस तरह की सभी तकनीक पहले से उपलब्ध हैं। बाजार का आकलन करने के बाद कंपनी 2020 तक कुल आठ नए वाहन मॉडल पेश करेगी। इसमें से आज एक नई एक्सेंट के रूप में उतारा गया है और बाकी सात मॉडल भी समयबद्ध तरीके से पेश किए जाएंगे। 
साथ ही कंपनी अपनी पुरानी एक्सेंट और ग्रांड आई-10 मॉडल का उत्पादन भी जारी रखेगी। इन मॉडलों को कंपनी प्रीमियम टैक्सी बाजार में बेचने की योजना पर काम करेगी ताकि इस उभरते वाणिज्यिक बाजार का भी फायदा उठाया जा  सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »