18 Apr 2024, 23:23:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा सीबीआर-1000 आरआर फायरब्लेड की बुकिंग शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 10:58AM | Updated Date: Apr 20 2017 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई सुपर स्पोर्ट्स मोटरसाइकल सीबीआर-1000 आरआर फायरब्लेड और सीबीआर-1000 आरआर फायरब्लेड एसपी की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है।
 
कंपनी ने कहा कि इस मोटरसाइकल की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर नई मोटरसाइकल पेश की गई है और अब इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी कीमत दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.61 लाख रुपए है। इसमें 999 सीसी का इंजन और छह स्पीड ट्रांसमिशन है।
 
मुंबई एवं दिल्ली स्थित होण्डा के एक्सक्लूसिक विंग वर्ल्ड आउटलेट में इसकी बुकिंग होगी। कंपनी ने वर्ष 2009 में फायरब्लेड को भारत में पहली बार पेश किया था। नई एवं अत्याधुनिक फायरब्लेड होण्डा की सबसे शक्तिशाली, सबसे तेज और हल्की सीबीआर 1000 आरआर है। नई मोटरसाइकिल को 16 किलोग्राम हल्का बनाया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »