20 Apr 2024, 03:48:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

भारत में 10 नए मॉडल पेश करेगी जगुआर लैंड रोवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 9:41AM | Updated Date: Apr 10 2017 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस साल टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर भारत में 10 नये वाहन पेश करेगी। भारत में कंपनी अपनी बिक्री बढाने पर जोर दे रही है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रबंध निदेशक व अध्यक्ष रोहित सूरी के मुताबिक भारत में अपने परिचालन का विस्तार करने की रणनीति के जरिये कंपनी और ज्यादा माडलों की असेंबलिंग यहां करने पर विचार करेगी।
 
उन्होंने कहा- प्रतिकूल बाजार हालात के बावजूद पिछले साल (लग्जरी खंड में) बढ़ोतरी करने वाले केवल 2 ब्रांडों में से एक हम थे.. इस साल हम दहाई अंक की बढ़ोतरी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।’ इस बढ़ोतरी दर को हासिल करने के लिए कंपनी 10 नये उत्पाद पेश करने की सोच रही है। इनकी घोषणा उचित वक्त पर की जाएगी। कंपनी इस महीने के आखिर तक जगुआर एक्सई सेडान का डीजल संस्करण पेश करेगी।इसके साथ ही कंपनी नयी लैंड रोवर डिस्कवरी और नयी वेलर इस साल के आखिर तक लाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »