20 Apr 2024, 18:32:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया ने आज कहा कि उसके स्विफ्ट माडल की बिक्री 13 लाख के आंकड़ें को लांघ गई है। कंपनी ने यह मॉडल 2005 में पेश किया था। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन व बिक्री) आर एस कलसी ने एक बयान में कहा है, भारत में अब तक 13 लाख स्विफ्ट कारें खरीदी गई हैं। यह भारतीय वाहन उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि है।
 
उल्लेखनीय है कि कंपनी ने 2007 व 2014 में अपने स्विफ्ट माडल में मामूली बदलाव किया जबकि 2011 में उसने इस माडल को पूरी तरह बदला था। स्विफ्ट ने 2007 में एक लाख इकाई बिक्री स्तर हासिल किया जबकि 2008 में देश में दो लाख स्विफ्ट कारें बिक चुकी थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »