20 Apr 2024, 17:35:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा ने नए अवतार में पेश किया डिओ, कीमत 49,132 रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2017 10:07AM | Updated Date: Mar 31 2017 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने युवाओं में लोकप्रिय अपने मोटो-स्कूटर डिओ का 2017 संस्करण पेश किया जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 49,132 रुपए है।

कंपनी ने बताया कि डिओ को नए स्टाइल, रंग, सुविधाओं और बीएस-4 मानक पर आॅटोमैटिक हेडलैंप आॅन (एएचओ) के साथ पेश किया है। इसका इंजन 109 सीसी का है। कंपनी ने वर्ष 2002 में डिओ लांच किया था। इसे मोटरसाइकिल और स्कूटर का मिलाजुला रूप दिया गया था।

कंपनी का कहना है कि यह घरेलू बाजार में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला और भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला स्कूटर है। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) यादविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया कि 2017 संस्करण में डिओ का स्टाइल पूरी तरह बदल दिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »