29 Mar 2024, 15:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सपनों की गाड़ियों और आशियानों से लबरेज रहेगा ऑटो-प्रॉपर्टी कॉर्निवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 1:44PM | Updated Date: Mar 23 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 01
    मर्सिडीज : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी के अलग-अलग मॉडल।
  • 03
    मारुति नेक्सा : बलेनो, एस-क्रॉस और इगनिस।
  • 04
    महिंद्रा एंड महिंद्रा : नुवो स्पोर्ट्स, केयूवी-100, एक्सयूवी।
  • 05
    फोर्ड मोटर्स : फिएस्टा, फ्यूजन, सी-मैक्स।
  • 06
    कमांडो और स्पोर्ट्स बाइक भी
  • 07
    ह्यूंडई : ग्रांड आई-10, क्रिएटा।

इंदौर। 2015 के सफल ऑटो-प्रॉपर्टी एक्सपो के बाद दबंग समूह 24 मार्च से मध्यभारत का सबसे बड़ा ‘ऑटो-प्रॉपर्टी कॉर्निवाल-2017’ आयोजित करेगा। यह जनरल और बिजनेस विजिटर्स के साथ ब्रांडेड कंपनियों के लक्जरी मॉडल्स के मुरीदों के लिए भी रहेगा। शहर में दबंग दुनिया के ऑटो कॉर्निवाल का लोगों में कितना क्रेज होता है इस बात का अंदाजा कॉर्निवाल के प्रवेश-पत्र के लिए मची होड़ देखकर ही लगाया जा सकता है। लग्जरी कारों के अलावा एक्सपो में स्मार्ट कारों को भी डिस्प्ले किया जाएगा। 

इन कंपनियों की गाड़ियां रहेंगी 
लिम्बोर्गिनी : चार पहिया वाहनों की दुनिया में बड़ा ब्रांड है लिम्बोर्गिनी ऑटो मोबाइल। 1963 से एक से बढ़कर एक आलीशान कार बना रही इस कंपनी की गाड़ियों की झलक लोगों को दीवाना बना देती है। 
लिमोजिन : लिमोजिन कार अधिकतर विदेशों में देखने को मिलती हैं, हिंदुस्तान में कई फिल्मी हस्तियों के पास यह  उपलब्ध है।
मर्सिडीज : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज के अलग-अलग मॉडल। 
टाटा मोटर्स : इसी महीने लांच हो रही सिडान मॉडल टाटा टिगर कार। 
होंडा : मोबिलो, सीआर-वी के साथ डब्ल्यूआर-वी। 
मित्सुबिशी मोटर्स : पजेरो स्पोर्ट्स।
मारुति नेक्सा : बलेनो, एस-क्रॉस और इगनिस।
महिंद्रा एंड महिंद्रा : नुवो स्पोर्ट्स,  केयूवी-100, एक्सयूवी।
मारुति : विटारा ब्रेजा, सिलारियो, वेगनआर।
फोर्ड मोटर्स : फिएस्टा, फ्यूजन, सी-मैक्स।
ह्यूंडई : ग्रांड आई-10, क्रिएटा।
कमांडो और स्पोर्ट्स बाइक भी
कॉर्निवाल में हीरो, होंडा के साथ 116 साल पुराने ब्रांड डीएसके बेनेली की सुपर बाइक्स के साथ ही यूएमएल मोटर्स की स्पोर्ट्स और कमांडो बाइक भी रहेंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »