29 Mar 2024, 15:06:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

SAIM : देश में टॉप 10 सेंलिग कारों में मारूति की 6 कारें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 7:39PM | Updated Date: Mar 21 2017 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मारूति सुजुकी इंडिया की घरेलू यात्री वाहन भारतीय बाजार में फरवरी महीने में मजबूत स्थिति में बनी रही। कंपनी के छह मॉडल शीर्ष 10 बिक्री मॉडल में शामिल रहे। इससे पहले, फरवरी 2016 में शीर्ष 10 मॉडल में कंपनी के पांच मॉडल थे। फिलहाल कंपनी की बाजार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन आटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार मारूति की अल्टो मॉडल इस साल भी फरवरी महीने में नंबर एक मॉडल रही। कंपनी ने इसकी कुल 19,524 इकाईयां बेची जो फरवरी 2016 में 21,286 इकाई थी।

कंपनी की कार काम्पैक्ट सेडान डिजायर दूसरे स्थान पर रही। पिछले महीने इसकी 14,039 इकाई बिकी जो पिछले साल फरवरी में 13,888 थी। काम्पैक्ट कार वैगन आर 13,555 इकाई के साथ तीसरे स्थान पर रही। वर्ष 2016 के फरवरी महीने में भी 14,209 इकाई के साथ यह तीसरे स्थान पर थी।
 
हुंदै की हैचबैक ग्रांड आई10 फरवरी में 12,862 इकाई के साथ चौथे स्थान पर रही। पिछले साल फरवरी में 8,898 इकाई के साथ यह छठे स्थान पर थी। मारूति सुजुकी की स्विफ्ट पाचवें तथा हुंदै की हैचबैक एलिट आई 20 छठे स्थान पर रही। वहीं मारूति सुजुकी एसयूवी विटारा ब्रेजा सातवें, रेनो की प्रीमियम हैचबैक क्विड आठवें, हुंदै की एसयूवी क्रेटा नौवें तथा मारति की सिलेरियो 10वें स्थान पर रही।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »