20 Apr 2024, 15:32:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पटरी पर लौटा वाहन उद्योग, चार महीने में पहली बार बढ़ी बिक्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 1:27PM | Updated Date: Mar 10 2017 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के वाहन उद्योग ने नोटबंदी के बाद फरवरी में पहली बार पटरी पर लौटने के संकेत दिए हैं। लगातार तीन महीने की गिरावट के बाद गत महीने देश में सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 0.94 प्रतिशत बढ़कर 17,19,699 पर पहुंच गई। पिछले साल फरवरी में घरेलू बाजार में 17,03,736 वाहन बिके थे। 
 
पिछले साल 08 नवंबर को सरकार द्वारा 500 रुपए और एक हजार रुपए के पुराने नोटों को रातों-रात प्रचलन से बाहर कर दिए जाने के बाद नवंबर में वाहनों की घरेलू बिक्री 5.48 प्रतिशत, दिसंबर में 18.66 प्रतिशत तथा जनवरी में 4.71 प्रतिशत गिरी थी। 
 
 वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने आज यहां बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए कहा यात्री वाहनों तथा वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में फरवरी में स्थिर सुधार रहा है। दुपहिया वाहनों की बिक्री में भी गिरावट बेहद मामूली (0.01 प्रतिशत) रह गयी है। हालांकि, तिपहिया वाहनों में अभी भी बड़ी गिरावट बनी हुई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में घरेलू बाजार में कुल 2,55,359 वाहन बिके जो पिछले साल फरवरी के 2,34,244 से 9.01 प्रतिशत अधिक हैं। इसमें यात्री कारों की बिक्री 4.90 फीसदी बढ़कर 1,72,623 पर, एसयूवी समेत उपयोगी वाहनों की बिक्री 21.79 प्रतिशत बढ़कर 65,877 पर तथा वैनों की बिक्री 8.10 प्रतिशत बढ़कर 16,859 पर पहुंच गई। 
 
माथुर ने बताया कि यात्री वाहनों की बिक्री इस साल जनवरी में 14.40 प्रतिशत बढ़ी थी जिसके बाद फरवरी में मांग कुछ कम रही है। मार्च में डीलरों की ओर से दुबारा खरीद बढ़ने से बिक्री के बेहतर आंकड़ों की उम्मीद है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »