20 Apr 2024, 07:21:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब i10 नहीं बनाएगी हुंडई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 2:44PM | Updated Date: Mar 9 2017 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंडई ने अपना लोकप्रिय आई10 वाहन को भारत से हटाने का फैसला किया है क्योंकि कंपनी अब प्रीमियम और आधुनिक उत्पादों पर ज्यादा जोर देगी। कंपनी की पूर्ण अनुषंगी हुंडई मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) ने छोटी कार का उत्पादन रोक दिया है। कंपनी यह कार 2007 में पेश की थी।
 
हुंडई ने घरेलू के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में अबतक इस मॉडल के 16.95 लाख वाहन बेचे। यह कंपनी के उन उत्पादों में शामिल है जिससे हुंडईने भारत में अपनी स्थिति मजबूत बनाई है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा- हमने इस मॉडल का विनिर्माण रोक दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी पहले ही इसकी जगह ग्रांड आई10 पेश किया जो 2013 के मध्य में पेश किए जाने के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
 
हालांकि आई10 की जगह ग्रांड आई10 ने लिया लेकिन कंपनी कुछ और साल आई 10 की बिक्री जारी रखी जिसका कारण विभिन्न तबकों में मॉडल की मांग बने रहना है। देश में दूसरी सबसे बड़ा कार विनिर्माता कंपनी हुंडई अब अधिक प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान दे रही है।
 
कंपनी की 2017-20 में कुल आठ उत्पाद पेश करने की योजना है। इसमें तीन बिल्कुल नया होगा जबकि शेष मौजूदा वाहनों के नए संस्करण होंगे। कंपनी इलेक्ट्रिक से चलने वाली कार भी पेश करने पर गौर कर रही है। कंपनी अपना मॉडल आयोनिक 2018 में पेश करने पर विचार कर रही है।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »