20 Apr 2024, 13:05:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

महिंद्रा का तीन-चार इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने पर जोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 5:22PM | Updated Date: Mar 6 2017 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा 8 से 10 लाख रूपए की कीमत श्रेणी में 3-4 इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने पर जोर दे रही है। इसका मकसद ऐसे मॉडल लाना है जो लोगों के लिये सस्ता हो और वायु प्रदूषण कम करने में मदद करे।
 
हालांकि घरेलू वाहन कंपनी ने इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की संभावना से इनकार नहीं किया और समूह की कंपनी पीनिनफारीना की डिजाइन के बारे में मिली जानकारी के आधार पर अगले 3-4 साल में मॉडल ला सकती है।  
 
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनकर ने कहा, हम ऐसे वाहनों पर जोर दे रहे हैं जिसका उपयोग ओला और उबर में किया जा सके और वाणिज्यिक खंड, व्यक्तिगत वाहन खंड तथा एप आधारित वाहन सेवा देने वालों के लिये सबसे आगे रहा और यह हमारी मुख्य जोर है।
 
उन्होंने कहा कि कंपनी का जोर फिलहाल 3-4 सस्ते इलेक्ट्रिक वाहन लाने पर है जिसका मूल्य 8-10 लाख रूपए के दायरे में होगा। गोयनका ने कहा कि प्रदूषण तभी कम हो सकता है जब ज्यादा-से-ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »