25 Apr 2024, 07:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

मर्सिडीज ने पेश की नई ई-क्लास कार, कीमत 69.47 लाख रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 7:04PM | Updated Date: Feb 28 2017 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लक्जरी कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारतीय बाजार में स्वदेश निर्मित लग्जरी बिजनेस सेडान सेगमेंट को पुन: परिभाषित करते हुए बड़ी व्हील बेस वाली पहली नई ई-क्लास कार पेश की जिसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 69.47 लाख रूपए तक है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोलैण्ड फोल्गर ने यहां इस कार को पेश करते हुए कहा

कि भारत में और भारत के लिए निर्मित' नई लॉन्ग व्हील बेस (एलडब्लूबी) राइट हैंड ड्राइव ई-क्लास मर्सिडीज-बेंज की ओर से यह पहला विशिष्ट उत्पाद है जिसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ ही सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि ई क्लास 200 और ई क्लास 350 को बड़े व्हील बेस में पेश किया गया है।

ई-क्लास सेडान भारत की सर्वाधिक बिकने वाली लग्जरी एक्जीक्यूटिव सेडान है। इसमें अभी तक भारत में बिकी मर्सिडीज बेंज की कुल कारों का लगभग 34 प्रतिशत से अधिक योगदान शामिल है उन्होंने कहा कि नई ई-क्लास का बड़ा व्हीलबेस संस्करण थानीय स्तर पर बनाई गई पहली न्यू जेनेरेशन कार होगी। भारत एकमात्र देश है जहां 'लॉन्गव्हीलबेस' नई ई-क्लास के आरएचडी संस्करण को लॉन्च किया जा रहा है। नई ई-क्लास के विकास में 48 महीने लगे है।

उन्होंने कहा कि ई 350 डी में 2987 सीसी वी6 डीजल इंजन है जो मात्र 6.6 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ने में सक्षम है।  ई-क्लास में पहली बार एयर बॉडी कंट्रोल, शॉफर पैकेज, 37 डिग्री रिक्लाइनर रियर सीट, 9जी-ट्रॉनिक ट्रांसमिशन, बर्मेस्टर सराउंड साउंड सिस्टम, पार्किंग पायलट और नेक्स्ट जेनेरेशन की 12.3 इंच की स्क्रीन स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है। मर्सिडीज बेंज ई 200 की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 56.15 लाख रूपए और ई 350 डी की कीमत 69.47 लाख रूपए है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »