19 Mar 2024, 09:09:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सिर्फ 80 करोड़ में बिक गई भारत की शान 'एंबेसडर'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2017 1:32PM | Updated Date: Feb 11 2017 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। किसी जमाने में किंग ऑफ इंडियन रोड्स के नाम से मशहूर एंबेसडर कार को फ्रेंच कार कंपनी पूजो ने खरीद लिया है। सीके बिड़ला ग्रुप के मालिकाना हक वाली हिंदुस्तान मोटर्स ने यह सौदा 80 करोड़ रुपए में किया है। दोनों कंपनियों के बीच शुक्रवार को डील फाइनल हुई। 3 साल पहले 2014 में एंबेसडर कार का उत्पादन रोक दिया गया था।
 
सीके बिड़ला ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया, 'हमने पूजो एसए ग्रुप के साथ अपने ब्रैंड और ट्रेडमार्क ऐंबैसडर को बेचने का समझौता किया है। ऐंबैसडर एक लोकप्रिय ब्रैंड है और हम इसे बेचने के लिए एक सही खरीददार देख रहे थे। फ्रेंच कंपनी एक सही खरीददार है।
 
इस सौदे के बाद हम कर्मचारियों ड्यूज व अन्य देनदारियां देंगे।' हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पूजो भारत में अपनी कारों के लिए ऐंबैसडर ब्रैंड का प्रयोग करेगा या नहीं। इस संबंध में फ्रेंच कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया है।
 
ऐंबैसडर ब्रैंड को सात दशक पहले भारत में लॉन्च किया गया था। तब हिंदुस्तान मोटर्स ने मॉरिस ऑक्सफर्ड सीरीज II (लैंडमास्टर) को कुछ परिवर्तनों के साथ नए अवतार में पेश किया था।
 
जल्द ही यह कार भारत की राष्ट्रीय पहचान बन गई और 1980 के दशक तक मारुति के आने से पहले यह भारतीय कार बाजार की बेताज बादशाह थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »