29 Mar 2024, 12:43:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यात्री वाहनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, दुपहिया में गिरावट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2017 2:44PM | Updated Date: Feb 2 2017 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के कारण दिसंबर में घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री में 16 साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद जनवरी में जहाँ कारों और उपयोगी वाहनों की बिक्री पटरी पर लौटती दिखी दी, वहीं दुपहिया वाहनों में गिरावट जारी रही। हालांकि, दिसंबर 2016 के मुकाबले दुपहिया वाहनों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है।

देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्मामा कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री 25.7 प्रतिशत बढ़कर 1,33,768 पर पहुँच गई। इसमें कारों की बिक्री 20.2 प्रतिशत बढ़कर पिछले साल जनवरी के 87,757 की तुलना में इस साल जनवरी में 1,03,276 इकाई रही। उपयोगी वाहनों की बिक्री 101 फीसदी की तेज बढ़ोतरी के साथ 16,313 पर तथा वैनों की 34.9 प्रतिशत बढ़कर 14,179 पर रही। उसका निर्यात भी 44.8 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी के साथ 10,462 इकाई पर पहुँच गया।

दूसरी सबसे बड़ी कंपनी हुंडई मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री भी 10.5 प्रतिशत बढ़कर 42,017 पर पहुँच गई। पिछले साल उसने 38,016 कारें बेची थीं। उसका निर्यात भी 58 फीसदी बढ़कर 9,817 इकाई रहा। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की घरेलू बिक्री 17,135 से घटकर 15,592 इकाई रह गई जबकि निर्यात 400 से बढ़कर 982 पर आ गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »