20 Apr 2024, 07:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयरबैग में खामी के बाद होंडा ने वापस मंगार्इं 41,580 कारें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 4:20PM | Updated Date: Feb 1 2017 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापानी वाहन कंपनी होंडा ने देश में 41,580 कारें वापस मंगाई हैं। इनमें एकॉर्ड, सिविक, सिटी और जैज मॉडलों की कारें शामिल हैं। इन गाड़ियों के एयरबैग में खामी मिली है। कंपनी ने इन कारों को वापस लेकर मरम्मत करने का फैसला किया है।
 
होंडा के इस कदम से भारत में कंपनी की ओर से अब तक वापस मंगाई गई कारों की संख्या करीब तीन लाख पहुंच जाएगी। भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई होंडा कार्स इंडिया के जरिए कंपनी की इस घोषणा से उन मॉडलों पर असर पड़ेगा जिनकी मैन्यूफैक्चरिंग 2012 में हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »