25 Apr 2024, 19:56:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1 लीटर पेट्रोल में 100 किमी दौड़ेगी टाटा की ये कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2016 3:02PM | Updated Date: Nov 2 2016 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश को सबसे सस्ती नैनो कार देने वाला टाटा मोटर्स सबसे किफायती कार टाटा मेगापिक्सल लेकर आया है। ये टाटा नैनो का ही अपग्रेडेशन है, जो कि कई अनोखे कॉम्बिनेशन के चलते एक लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर तक का सफर कराएगी। टाटा ने इस कार को 82वें जिनेवा मोटर शो में पेश किया है और ये अगले साल तक भारत में लॉन्च की जा सकती है। इसे अब तक की सबसे अग्रणी तकनीक वाली कार
बताया जा रहा है। मेगापिक्सल की कीमत 5 से 6 लाख रुपए के बीच हो सकती है। 

क्या है इस कार में : ये कार पेट्रोल से नहीं बल्कि बैटरी से चलती है। मेगापिक्सल को कहीं रोक कर चार्ज नहीं करना पड़ता, क्योंकि यह चलते हुए ही चार्ज होती रहती है। कार में लीथियम आयन फॉस्फेट बैटरी लगी है, जिसे पेट्रोल इंजन जनरेटर कार के चलते हुए भी चार्ज करता है। पेट्रोल इंजन जनरेटर बेहद कम फ्यूल पीता है, जिससे कार का माइलेज बेहद बढ़ जाता है। ये सिर्फ 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »