29 Mar 2024, 02:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति बलेनो की बिक्री एक लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2016 2:53PM | Updated Date: Oct 4 2016 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि घरेलू बाजार में उसकी प्रीमियम हैचबेक कार बलेनो की बिक्री आंकड़ा एक लाख को लांघ गया है।
    
कंपनी ने पिछले साल 26 अक्तूबर को बलेनो पेश की थी। कंपनी ने जापान व यूरोप सहित विभिन्न बाजारों को 33,800 बलेनो का निर्यात भी किया।
   
मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी विपणन निदेशक आर एस कलसी ने एक बयान में कहा,‘बलेने भारतीय वाहन उद्योग की सबसे बड़ी गाथाओं में से एक है। एक लाख बलेनो बेचने के साथ साथ अनेक ग्राहकों ने इसकी बुकिंग की है जिसके लिए डिलीवरी अगले कुछ महीने में कर दी जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »