19 Apr 2024, 16:55:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

मर्सडीज ने जीएलसी एसयूवी पेश की, कीमत 47.9 लाख रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2016 8:07PM | Updated Date: Sep 29 2016 8:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। देश की सबसे बड़ी लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज इंडिया ने स्थानीय स्तर पर बनी नौवीं कार जीएलसी क्लास एसयूवी पेश की। कंपनी ने इसे जून में आयात करने के बाद लॉन्च किया था और रिकॉर्ड चार महीने में इसका भारत मेें निर्मित मॉडल उतारा है।
 
यह नया मॉडल डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करणों में उपलब्ध है और आयातित मॉडल की अपेक्षा करीब पांच लाख रुपए सस्ता है। इसके डीजल संस्करण की दिल्ली में कीमत 47.9 लाख रुपए से शुरू है और पेट्रोल संस्करण की कीमत 51.9 लाख रुपए से शुरू है। इसे पेश करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी रोलैंड फोजर ने कहा कि स्थानीय तौर पर विकसित मॉडल को रिकॉर्ड चार महीने में पूरा किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »