29 Mar 2024, 06:01:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ये है दुनिया की पहली ट्रांसफॉर्मर कार, 50 सेकंड में बन जाती है रोबोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2016 10:12PM | Updated Date: Sep 24 2016 10:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की के 12 इंजीनियरों की टीम ने एक BMW कार को रोबोट में तब्दील कर दिया। यह दुनिया की पहली ट्रांसफॉर्मर कार है। यह रोबोट कार रिमोट से चलती है। इसे बनाने में 8 महीने का वक्त लगा। इसके दो हाथ हैं और सिर भी है।

हाथ और सिर में मूवमेंट हो सकता है। हालांकि, रोबोट बनने के बाद यह मशीन चल नहीं सकती है। यह कार महज 50 सेकंड में एक ह्यूमनाइड रोबोट में बदल जाती है।  रिमोट से चलाने के लिए लगाया गया इलेक्ट्रिक इंजन।

हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ट्रांसफॉर्मर में दिखाई गई कार की तर्ज पर इसे बनाया गया है। ये रोबोट कार 120 डिग्री तक घूम सकती है। कंपनी के मुताबिक, इस रोबोट कार का नाम एंटीमोन रखा है।

क्या कहना है कंपनी का...

कार बनाने वाली कंपनी लैटरॉन का का कहना है कि अभी 5 रोबोट बनाए गए हैं। जल्द ही इसे चलाने के लिए फंक्शन एड किया जाएगा। रिसर्च पूरा हो चुका है। इसके बाद बिक्री के लिए इसे बाजार में उतारा जाएगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »