24 Apr 2024, 21:42:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारति का निर्यात संचयी रूप से 15 लाख इकाई के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2016 2:35PM | Updated Date: Sep 23 2016 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का निर्यात संचयी रूप से 15 लाख इकाई के आंकड़े को पार कर गया है।
   
कंपनी ने एक बयान में कहा, ये वाहन यूरोप, लातिन अमेरिका तथा अफ्रीका समेत 100 से अधिक देशों को निर्यात किए गए। इस वर्ष की शुरूआत में कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बालेनो पहली कार बनी जिसका निर्यात भारत से जापान किया गया। इसका विनिर्माण विशेष रूप से भारत में हुआ। एमएसआई ने 1987-88 में निर्यात शुरू किया था। उस समय छोटी संख्या में कारें हंगरी भेजी गई थी।
  
बयान के अनुसार, उसके बाद निर्यात में निरंतर वृद्धि होती रही। समय-समय पर नये माडल और बाजार जोड़े गए। हालांकि निर्यात कारोबार गंतव्य देशों में आर्थिक एवं नीति बदलाव पर निर्भर है लेकिन कंपनी साल-दर-साल निर्यात में वृद्धि हासिल करती रही।

एमएसआई के प्रबंध निदेशक तथा सीईओ केनिची अयूकावा ने कहा, मारति सुजुकी ने निरंतर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति बनाए रखी। नियमित रूप से नए उत्पाद की पेशकश की गई और नए देशों तक पहुंचा गया। हमारा जेन, ए स्टार, मारति 800 और अल्टो माडल यूरोप के अधिक प्रतिस्पर्धी बाजारों समेत विदेशों में धाक जमाए है।
   
वर्ष 2015-16 में एमएसआई के शीर्ष निर्यात माडल में अल्टो, स्विफ्ट, सिलेरियो, बालेनो तथा सियाज हैं। श्रीलंका, चिली, फिलीपीन, पेरू और बोलीविया शीर्ष निर्यात बाजार हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »