24 Apr 2024, 21:39:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

मारुति ने पेश की सुपर कैरी एलसीवी, कीमत 4.03 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2016 12:28PM | Updated Date: Sep 2 2016 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपना पहला हल्का वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) सुपर कैरी पेश किया। इसकी कीमत 4.03 लाख रुपए (अहमदाबाद में एक्स-शोरूम) है। इसमें 793 सीसी क्षमता के डीजल इंजन लगा है। यह 22.07 किलोमीटर प्रति लीटर का औसत देगा। इसकी वहन क्षमता 740 किलो है।

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरएस कलसी ने एक बयान में कहा, ‘सुपर कैरी के साथ हमने अपने ग्राहकों के व्यापार जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की है। सुपर कैरी बेहतर ईंधन क्षमता के साथ मजबूत भार वहन क्षमता से लैस है। हमारे पास मजबूत सर्विस नेटवर्क ग्राहकों को बेहतर आश्वासन देता है।’ कंपनी ने भारतीय बाजार में सुपर कैरी के विकास के लिए करीब 300 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »