26 Apr 2024, 02:13:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

स्विफ्ट के 10 साल पूरे होने पर मारूती ने पेश की डेका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2016 12:39PM | Updated Date: Aug 31 2016 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने स्विफ्ट कार का स्पेशल एडिशन बाजार में पेश किया है। इस नए स्पेशल एडिशन स्विफ्ट डेका में टच स्कीन मल्टीमीडिया सिस्टम और फुटबॉल थीम पर बने सीट कवर सहित अनेक विशेषताएं हैं। कंपनी का कहना है कि इस स्पेशल एडिशन के दो रूपों की कीमत 5.94 लाख रुपए और 6.86 लाख रुपए होगी।
 
स्विफ्ट के 10 साल पूरा होने के मौके पर मंगलवार को इसका सीमित स्पेशल एडिशन स्विफ्ट डेका पेश किया, जिसकी कीमत छह लाख 86 हजार 983 रुपए तक है। कंपनी ने जारी बयान में बताया कि 10 साल पूरा होने के मौके पर पेश इस विशेष संस्करण को स्पोर्टी लुक दिया गया है तथा इसके पीछे वाले हिस्से पर 10 भी अंकित है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »