29 Mar 2024, 18:31:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोर्ड एस्‍पायर और फि‍गो की कीमत 91 हजार रुपए तक घटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2016 7:19PM | Updated Date: Aug 9 2016 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कार कंपनी फोर्ड इंडिया ने मंगलवार को अपने कुछ माडलों के दाम घटाने की घोषणा की। इसके तहत कंपनी ने फोर्ड एस्पायर व फोर्ड फिगो के दाम 91000 रुपए तक घटाएं हैं ताकि इनकी बिक्री बढाई जा सके।
    
कंपनी ने बयान में कहा है कि संशोधित कीमतों के तहत कंपनी की सेडान फोर्ड एस्पायर की कीमत 5.28 लाख रुपए से लेकर 6.8 लाख रुपए पेट्रोल संस्करण होगी। इस माडल के दाम में 25000 रुपए से लेकर 91000 रुपए तक की कटौती की गई है।
  
इसी तरह फोर्ड एस्पायर के डीजल संस्करण के दाम भी 25000 रुपए से लेकर 91,000 रुपए तक घटाए गए हैं। इस कार के दाम अब 6937 लाख रुपए से लेकर 7.89 लाख रुपए तक होंगे।
  
कंपनी की हैचबेक फिगो की कीमत दिल्ली शोरूम में 4.54 लाख रुपए से 6.29 लाख रुपए पेट्रोल संस्करण होगी। इसकी कीमत में 29,000 रुपए से 30,000 रुपए तक की कटौती हुई है।
    
वहीं फिगो के डीजल संस्करण के दाम में 50,000 रुपए तक की कटौती की गई है। इसकी कीमत 5.63 लाख रुपए से 7.18 लाख रुपए होगी। कंपनी का कहना है कि नई कीमत तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »