28 Mar 2024, 18:31:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

हुंदै की कारें 16 अगस्त से होगी महंगी, 20 हजार तक बढ़ेगी कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2016 12:25PM | Updated Date: Aug 6 2016 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऑटोमोबाइल निर्माता हुंडई मोटर्स इंडिया (एचएमआईएल) ने शुक्रवार को बताया कि वह अपने सभी वाहनों के मॉडलों के दाम में 16 अगस्त से बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने बताया कि रुपये की कीमत में आई कमी और लागत बढ़ने के कारण उसे कीमतों में वृद्धि करनी पड़ रही है।

हुंडई मोटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि रूपए के मूल्य में गिरावट और कच्चे माल की लागत में होने वाली बढ़ोतरी की वजह से पूर्ण लागत पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमूमन लागत में थोड़ी-बहुत बढ़ोतरी कंपनी खुद झेल लेती है, लेकिन फिलहाल कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मजबूर है।

इसलिए हम लोग आगामी 16 अगस्त से अपने सभी मॉडलों पर 3,000-20,000 रूपए तक की बढ़ोतरी कर रहे हैं। हाल ही में मारूति सुजुकी ने भी अपने सभी मॉडलों के दाम पर 1,500-20,000 रूपए तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। मारूति सुजुकी ने भी कच्चे माल की लागत में होने वाली बढ़ोतरी व येन के मुकाबले रुपये के मूल्य में होने वाली गिरावट का हवाला दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »