28 Mar 2024, 17:12:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति की कारें हुई महंगी, दरों में 20,000 तक का इजाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2016 7:49PM | Updated Date: Aug 1 2016 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने कई मॉडलों के दाम  20,000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की। हाल में पेश काम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की कीमत 20,000 रुपए जबकि नए प्रीमियम हैचबैक बलेनो का दाम 10,000 रुपए तक बढ़ाए गए हैं।
   
मारति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक सूचना में कहा कि चुनिंदा रेंज में कीमत वृद्धि 1,500 से 5,000 रुपए के बीच की गई है। वृद्धि आज से प्रभाव में आ गई है।
   
वृद्धि के कारण बताते हुए मारुति ने कहा, कीमत वृद्धि की वजह खंडवार मांग, विदेशी मुद्राओं के साथ रुपए की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव तथा कंपनी के रणनीतिक उद्देश्य जैसे कारक हैं।

कंपनी विभिन्न कीमत के माडल बनाती है। इसमें हैचबैक ऑल्टो 900 से लेकर प्रीमियम क्रासओवर एस-क्रास शामिल है। जहां अल्टो की कीमत 2.45 लाख रुपए है वहीं एस-क्रास की कीमत 12.03 लाख रुपए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »